नालंदा में सीएम के सामने किया धमाका, आरोपी ने कहा-अपनी बात सुनाने के लिए किया ऐसा 

द न्यूज 15 
पटना। बिहार में एक युवक ने अपनी बात कहने के लिए भगत सिंह का रास्ता चुना। जैसे भगत सिंह अंग्रेजी हुकूमत को अपनी बात कहने के लिए दिल्ली की असेंबली में बम विस्फोट किया था, ऐसे ही इस युवक ने नालंदा में नीतीश कुमार को अपनी बात सुनाने के लिए उनके सामने विस्फोट किया।  युवक का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि नीतीश कुमार उनकी बात नहीं सुन रहे थे। यह तो युवक की भाषा है पर प्रशासन इसे हमले के रूप में देख रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिहार के नालंदा में मंगलवार की दोपहर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने की कोशिश की गई। आयोजन के दौरान लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के सामने एक युवक ने धमाका कर दिया। यह पटाखा नीतीश कुमार से करीब पांच से छह फीट दूर गिरा। इससे कारपेट जल गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पहले लगा कि फायरिंग की गई है, बाद में पटाखा फोड़ने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसकी पहचान नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज निवासी 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है। पूछताछ में इस युवक ने बताया है कि वह राष्ट्रीय मुद्दे पर सीएम का ध्यान आकृष्ट कराना चाह रहा था। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों का आवेदन ले रहे नीतीश ने जब उसकी नहीं सुनी तो उसने ऐसा किया। उसके पास से पटाखा और माचिस मिली है। विदित हो कि हाल के दिनाें में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सुरक्षा व्‍यवस्‍था में दोबारा ऐसी बड़ी चूक हुई है। पिछले दिनों पटना के बख्तियारपुर में एक युवक ने सीएम नीतीश पर हमले की कोशिश की थी। हालांकि जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

Related Posts

PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

Continue reading
मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप