भ्रष्टाचार का आरोप लगा PM को आगाह कर BJP समर्थक ने की खुदकुशी, मंत्री को ठहराया जिम्मेदार 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। भाजपा भले ही अपने राज पर नाज करती घूम रही है। केंद्र के साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों में लोगों का दिल जीतने के दावे किये जा रहे हों पर पर कर्नाटक में भाजपा के नेता ही नहीं अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करके देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस बीजेपी कार्यकर्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर आगाह करने के लिए आत्महत्या करने से पहले बाकायदा एक खत भी लिखा है। यह मामला सिविल कॉन्ट्रैक्टर और भाजपा समर्थक उडुपी का है। सुसाइड नोट में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया गया है।

आत्महत्या करने वाले बीजेपी समर्थक ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भी भेजा है।40 वर्षीय संतोष पाटिल ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री और भाजपा नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने अपने गृह जिले बेलगाम के एक गाँव में 2021 में ठेकेदार द्वारा किए गए सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये के बिल को मंजूरी देने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। पाटिल ने सोमवार को दो दोस्तों के साथ होटल में चेक इन किया था। जब पाटिल ने दोस्तों का जवाब नहीं दिया तो उसके दोस्तों ने (जो दूसरे कमरे में थे) होटल के कर्मचारियों को जानकारी दी। जब स्टाफ ने अतिरिक्त चाबी से कमरा खोला तो वह (संतोष पाटिल) मृत पाया गया।
विपक्ष के हंगामे के बाद कर्नाटक पुलिस ने मंत्री के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। मंत्री पर एफआईआर ठेकेदार के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की गई है। वहीं आज ही कांग्रेस प्रतिनिधमंडल डीके शिवकुमार के नेतृत्व में राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलने पहुंचा और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

Continue reading
कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

  • By TN15
  • June 19, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

  • By TN15
  • June 19, 2026
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

  • By TN15
  • June 19, 2026
Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

  • By TN15
  • June 19, 2026
सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

  • By TN15
  • June 19, 2026
टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

  • By TN15
  • June 19, 2026
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा