मेरे खून का एक-एक कतरा पंजाब के लिए, राज्य सुरक्षित हाथों में, मुख्यमंत्री भगवंत मान का जनता के नाम संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों के नाम संदेश दिया है। सीएम ने कहा कि मेरी खून का हर एक कतरा पंजाब के लिए हाजिर है। कोई भी पंजाब की शांति को भंग नहीं कर सकता है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों के नाम संदेश दिया है। यह संदेश पंजाब की मौजूदा हालात को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने लोगों से न घबराने की अपील की है। सीएम ने कहा है कि मेरे खून का एक-एक कतरा पंजाब के लिए हाजिर है। कोई भी पंजाब की शांति को भंग नहीं कर सकता है। पंजाब सेफ हाथों में है। पंजाब के लोग बिफक्र रहें। साथ ही सीएम खान ने वारिश पंजाब दे संगठन प्रमुख अमृतपाल को चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री मान ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर कहा कि पंजाब में शांति, सौहार्द में खलल डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो में कहा, पंजाब के लोग भाईभारे के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर कोई इस पर बुरी नजर डालता है तो पंजाबी ये बर्दाश्त नहीं करते। गत दिनों कुछ तत्व ऐसे थे, जो विदेशी ताकतों के हाथ चढ़कर पंजाब में माहौल खराब करने की हेट स्पीच और कानून के खिलाफ बोल रहे थे। भगवंत मान ने कहा, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और ये पकड़े गये हैं।

पंजाब के लोगों ने इस ऑपरेशन में साथ दिया : मान

मान ने कहा कि लोगों ने भारी बहुमत देकर हमें बहुत बड़ी जिम्मदारी दी है। मुझे कई माता-पिता के फोन आए कि आपने बहुत अच्छा किया। पंजाब में अमन शांति रहनी चाहिए। हमें डर था कि हमारे बचे गलत संगत में न पड़ जाएं। हमारी सरकार बच्चों को पढ़ाई और रोजगार दिलाने व तरक्की दिलाने की बात करती है। मैं तीन करोड़ पंजाबियों का धन्यवाद करता हूं कि पंजाब के लोगों ने इस ऑपरेशन में साथ दिया। सीएम न कहा पंजाब नंबर वन था और इसको नंबर वन ही बनाएंगे। पंजाब के नौजवान सरहद देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। अगर कोई पंजाब की शांति को भंग करेगा तो उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे