विधानसभा में केजरीवाल : बजट को लेकर केंद्र पर साधा निशाना – हम बहुत छोटे लोग, आप देश चलाओ, हमें दिल्ली चलाने दो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अपने संबोधन में बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली के बजट को रोकना संविधान पर हमला बताया है। केंद्र से बजट को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अपने संबोधन में बजट का लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली के बजट को रोकना संविधान पर हमला बताया है। केंद्र से बजट को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए केंद्र सरकार ने हमारा बजट पास कर दिया। पहले ही पास कर देते, इतना बखेड़ा करने की क्या जरूरत थी ? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल मंत्री परिषद की सहायता और सलाह से बंधे हुए हैं। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चाहते थे कि मैं झुक जाऊं। यह उनका अहंकार था। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि वहां ऊपर से नीचे तक अशिक्षित लोग भरे हुए हैं। दिल्ली सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा खोले गये मोहल्ला क्लीनिक बंद करा दिये। मोहल्ला क्लीनिक में दवाई, बिजली, टेस्ट, रेंट की पेमेंट बंद करा दी। कोरोना काल में इससे आम आदमी को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि केंद्र ने बजट रोक दिया, मेयर चुनाव रोक दिये। हम बहुत छोटे लोग हैं। आप बड़े लोग हैं। हमें दिल्ली चलाने दो और आप देश चलाएं। हमें राजनीति करनी नहीं आती, हम राजनीति करने नहीं आए। उनको तकलीफ हैं कि बार-बार आम आदमी पार्टी दिल्ली में क्यों जीत रही है और भाजपा क्यों हार रही है ?
दिल्ली जीतने के लिए दिल्ली के लोगों का दिल जीतने पड़ेगा। रोज-रोज लड़ाई झगड़े करने से दिल्ली नहीं जीती जाती। मैंने ५५० मोहल्ला क्लीनिक बना दिये। आप साढ़े पांच हजार बना दो। आप हमारे मोहल्ला क्लीनिक रोकने की कोशिश करोगे तो सोचो दिल्ली जीत पाओगे। आप लंबी लकीर खींचो। हम आपसे लड़ाई करना नहीं चाहते। मिलकर काम करना चाहते हैं । साथ मिलकर विकास करना चाहते हैं। दिल्ली के लोग आप के छोटे भाई की तरह हैं। अगर छोटे भाई को रोज परेशान करोगे तो छोटे भाई कैसा बर्दाश्त करेगा ? अगर साथ चलना है तो छोटे भाई के साथ मिलकर चलो, छोटा आपके साथ चलेगा।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे