पूरे मुस्लिम वर्ग ने दुश्मन मान हमें किया टार्गेट, करते हैं धमकी भरे फोन कॉल- BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा का दावा

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि मुझे लगता है कि पूरे मुस्लिम वर्ग ने हमें दुश्मन मान लिया है और उनकी ओर से निरंतर हमें धमकी भरे फोन आतें हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुझे लगता है कि पूरे मुस्लिम वर्ग ने हमें दुश्मन मान लिया है। संवाददाताओं से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, “जिस प्रकार से कांग्रेस ने हमारे ऊपर मालेगांव विस्फोट प्रकरण का आरोप लगाया, उसके बाद से पूरे मुस्लिम वर्ग ने हमें एक तरह से दुश्मन मान लिया है। उन्होंने हमें टारगेट किया और बार-बार निरंतर हमारे पास धमकी भरे फोन आतें हैं। आपको ध्यान होगा कि पत्र में हमें उन्होंने विस्फोटक सामग्री भेजी थी।”
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि, “एक बार ऐसा हुआ था कि उन्होंने हमें सन्देश भेजा था जिसमे मोदी जी, अमित शाह जी, योगी जी और मेरी फोटो के सामने उन्होंने क्रॉस किया था, पिस्टल छापी थी और संकेत दिया था कि हम तुम्हें मार देंगे और पत्र भी भेजे थे। लेकिन उन सभी मामलों में मैंने कार्यवाही की है। पिछली बार भी मैंने आपको बताया था कि उन्होंने गन्दी फिल्म भेजी थी और समाज को शोषित करने का प्रयास किया था। मैंने उस मामले की भी शिकायत की थी।”
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, “ऐसे लोग डराने का प्रयास करतें हैं और लोग डरतें हैं, भयभीत होतें हैं। मुझे लगता है कि डर से काम नहीं चलने वाला है, ऐसे लोगों का सामना करना चाहिए, उन्हें पराजित करना चाहिए और कानून के अनुसार उन्हें दंड दिलवाना चाहिए। मुझे हैदराबाद, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कई देशों से धमकी भरे फोन आ रहें हैं। लगातार फोन आने के कारण मेरा कार्य भी बाधित होता है। मैंने इसकी भी शिकायत की है।”
बता दें कि इसके पहले 7 फरवरी को बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल के टीटी नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि 6 फरवरी को करीब 7 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था जिसमें लिखा था कि, ‘हेलो मुझे आपसे बात करनी है’। इसके बाद बीजेपी सांसद ने जवाब दिया, ‘आप अपना पूरा परिचय भेजो बेटा’। कुछ देर बाद बीजेपी सांसद के पास उसी नंबर से वीडियो कॉल आया था।

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

Continue reading
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026