चेकिंग के दौरान मुठभेड़, 3 को घायल

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।थाना फेज 3 पुलिस द्वारा देर रात क्लियो काउंटी तिराहा सेक्टर 121 पर चैकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आ रहे मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर वापस यूटर्न लेकर तेज रफ्तार से सेक्टर 67 सर्विस रोड से सेक्टर 66 की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा किया गया।

पीछा करने पर मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों ने सेक्टर 67 ग्रीन वेल्ट की टूटी हुई वाउंड्रीवाल से अंदर ग्रीन वेल्ट में भागने का प्रयास किया। लेकिन मोटर साइकिल हड़बड़ाहट में फिसलकर वहीं गिर गयी। इसके बाद पर सवार दोनों व्यक्तियों ने ग्रीन वेल्ट की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायर किया । पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश रीशू (24) और अमित कुमार (25) के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे देशी .315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस .315 बोर, 14 लूट/चोरी के मोबाइल फोन व एक चोरी की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाशो नें बताया कि यह फोन नोएडा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगो से छीने हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया