रोटरी क्लब ऑफ नोएडा की अध्यक्षा बनीं डॉ. मोहिता शर्मा

ऋषि तिवारी
नोएडा। रोटरी क्लब नोएडा की बोर्ड मीटिंग में रोटेरियन डॉ मोहिता शर्मा को नोएडा की अध्यक्षा के रूप मे नियुक्त किया। रोटरी क्लब नोएडा की बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे आरटीएन आशुतोष सिंघल ने सर्व सहमति से एक वर्ष के कार्यकाल के लिए डॉ मोहिता शर्मा को अध्यक्षा नियुक्त किया। डॉ मोहिता शर्मा, नोएडा में स्थित तिरुपति आई सेंटर की चेयरमैन हैं और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पिछले कई वर्षों में सैकड़ों गरीब व असहाय लोगो के आंखों के मोतियाबीन के ऑपरेशन तक किए हैं।

इस अवसर पर डॉ मोहिता शर्मा ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था का हिस्सा होना बड़े गर्व की बात है। मुझे दी गई जिम्मेदारी का मैं समर्पण भाव से निर्वहन करूंगी। रोटरी क्लब की ओर से चलाई जा रही मुहिम उड़ान (निःशुल्क दिव्यांग लोगो को कृत्रिम अंग लगाना), प्रोजेक्ट दृष्टि (गरीब व असहाय लोगो के निःशुल्क मोतियाबीन का ऑपरेशन), प्रोजेक्ट जागृति (निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन ड्राइव) का नेतृत्व करना खुद में गौरवान्वित करता है। रोटरी अध्यक्षा के रूप में कई और नई पहल की शुरुआत भी करूंगी जिससे जमीनी स्तर पर लोगो तक लाभ पहुंच सके।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’