दिल्ली में पानी की बर्बादी पर लगेगा दो हजार का जुर्माना : दिल्ली सरकार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच अब पानी की भी किल्लत हो रही है और इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया गया है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को पानी की बर्बादी पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश जारी कर दिया है।

 

जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर यमुना नदी से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया गया है और आतिशी का कहा है कि नल से पाइप के जरिए कार धोने, पानी टैंक से पानी के बहते रहने और निर्माण तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू पानी के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

मंत्री ने डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपायों को लागू करने के संबंध में 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है और यह टीम गुरुवार को सुबह आठ बजे से तैनात होंगी और पानी की बर्बादी करने वालों पर जुर्माना लगाएंगी। टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पानी के अवैध कनेक्शन भी काट देंगी।

 

पानी बर्बाद न करने की अपील

 

जल मंत्री ने कहा कि समस्या कम करने के लिए 14 घंटे तक बोरवेल चलाए जा रहे हैं। पहले छह से सात घंटे ही चलाया जाता था। वाटर टैंकर की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने वाहन धोने, पानी का मोटर चलाकर छोड़ देने सहित अन्य तरह से पानी बर्बादी न करने की अपील की। आवश्यकता पड़ने पर पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना करने की भी चेतावनी दी।

 

एक हप्ते से दिल्ली के कई क्षेत्र में जल संकट

 

जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से 30 से 35 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) उपचारित पानी कम मिल रहा है। पिछले लगभग एक सप्ताह से दिल्ली के कई क्षेत्र में जल संकट की गंभीर समस्या बनी है। समस्या को देखते हुए कई कदम उठाने पड़ रहे हैं। इसी दिशा में दिल्ली के जिन क्षेत्रों में दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती है, वहां अब एक बार की जाएगी। एक दो दिनों में हरियाणा से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिला तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाएगी। दिल्ली में कच्चा पानी बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

 

हरियाणा को दोष देने की जगह पानी की बर्बादी रोके दिल्ली सरकार : भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

 

भाजपा ने दिल्ली में जल संकट के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जल मंत्री आतिशी दिल्ली में पानी की समस्या के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रही हैं और दिल्ली के जल उपचार संयंत्रों की क्षमता 956 एमजीडी से अधिक पानी उपलब्ध हो रहा है। इसके बावजूद समस्या हो रही है, जिसका मुख्य कारण पानी की बर्बादी एवं चोरी है। जिस पर लगाम नहीं है। दिल्ली में जहां यमुना प्रवेश करती है, वहां का जल स्तर मई 2021 और मई 2022 की तुलना में बेहतर है। गर्मी के कारण हरियाणा से सिर्फ 20-50 एमजीडी पानी की कमी हुई है। इस कमी को भी जल बोर्ड की ओर से यमुना से सीधे अतिरिक्त जल उठाकर पूरा कर रहा है। दिल्ली सरकार फरीदाबाद को कम पानी दे रही है। उन्होंने कहा कि वजीराबाद जल उपचार संयंत्र की उत्पादन क्षमता 131 एमजीडी है, लेकिन इससे 113.48 एमजीडी पानी मिल रहा है। इसका मुख्य कारण वजीराबाद बैराज से पहले जलाशय क्षेत्र से वर्ष 2013 से गाद नहीं निकाला जाना है, जिसकी वजह से वहां पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक