डा. भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

तुरकौलिया। मंसूर अहमद।

प्रखंड क्षेत्र में भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। कवलपुर स्थित समाजसेवा सदन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर डा0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। जहां चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। राजद पंचायत अध्यक्ष अजमल कमाल उर्फ लाल की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने कहा कि उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान का नींव रखा था। वही कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे उपसरपंच अजमल कमाल ने कहा कि अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ साथ अर्थशास्त्री, राजनितिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। डा0 भीमराव अंबेडकर को बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया था। आज के दौर में इनकी विचारों की प्रासांगिकता और बढ़ गई है। समाज को इनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर मुखिया विनय कुमार, सरपंच पुनदेव सहनी, राजकुमार कुशवाहा, मुकेश सहनी, शिवशंकर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष ललन सहनी, फारुक आजम, अजहरुद्दीन आलम, अलीउल्लाह आलम आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi