मुजफ्फरपुर में विशेष विकास शिविर का आयोजन

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में कुढ़नी प्रखंड के छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत के छाजन दरघा टोला में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ जिला पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस शिविर में डीएम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा, जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर परिवार तक सेवा पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिविर में प्रत्येक विभाग की उपस्थिति रही और लाभुकों के आवेदन का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। प्रशासन द्वारा हर शिविर की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आज के शिविर में सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, एसडीओ पश्चिमी श्रेयाश्री, डीआरडीए निदेशक अभिजीत चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल प्रसाद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’