यूपी पंचायत चुनाव टालना चाहती है योगी सरकार?

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टालने की अटकलों के बीच अपना दल (कमेरावादी) नेता और सिराथू से सपा विधायक डॉ पल्लवी पटेल चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने यह कहकर माहौल गरम कर दिया है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में हार के डर कारण पंचायत चुनाव टाले हैं। पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि गांव-कस्बों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। इसलिए ही चुनाव टाले गए हैं। पल्लवी पटेल ने यह बयान एक प्रेस कांफ्रेंस में दिया और उन्होंने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उनका बयान भी है. पोस्ट में लिखा , ‘गांव-कस्बों में सरकार के खिलाफ माहौल देखकर जिला पंचायत चुनाव टाले जा रहे हैं, हार का डर और विधानसभा चुनाव पर असर की चिंता साफ दिखती है।

विधानसभा चुनाव पर असर के डर से हटी सरकार

 

प्रेस कांफ्रेस में डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि सरकार की सोच यह है कि जमीनी रूप से जो चुनाव है वो पंचायत का चुनाव है, जिस प्रकार गांव-कस्बों में जाएं तो सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है. तो कहीं उनको हार का सामना न करना पड़े,और विधानसभा चुनाव पर इसका असर पड़ेगा. इसलिए जो हीला-हवाली चुनाव में की जा रही है, उसमें सरकार की मंशा साफ़ नजर आ रही है।

पल्लवी पटेल ने स्पष्ट रूप से बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि आगामी चुनावों में हार के डर से सरकार ने जानबूझकर पंचायत चुनाव टाला है. वे इस मुद्दे पर काफी मुखर हैं।

 

विपक्ष के बड़े आरोप

 

विपक्ष लगातार पंचायत चुनाव टलने को लेकर सरकार पर लगातार आरोप लगा रहा है, जिसमें पहला आरोप यही है कि ग्रामीण इलाकों में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की किल्लतें व स्थानीय मुद्दों से सरकार के खिलाफ नजरागी बढ़ चुकी है। दूसरा अगर बीजेपी या उनके समर्थिक उम्मीदवार जिला पंचायत चुनाव हार गए तो इसका सीधा असर विधानसभा पर पड़ेगा. यही कोशिश है चुनाव टालने की. जबकि एक आरोप यह भी है कि पार्टी में रहते हुए भी कई लोग अलग-अलग अपनी ताकत दिखाते हैं और इसलिए कहीं विधानसभा तक गुटबाजी न हावी हो जाए।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    • By TN15
    • August 10, 2026
    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    • By TN15
    • August 10, 2026
    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    • By TN15
    • August 10, 2026
    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट