‘हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में…’, यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो?

उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार द्वारा छतरी लगाने के फैसले पर अब सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “अब आप सोचिए 9 साल जिस सरकार ने जिस सरकार ने आरक्षण लूटा हो, हक मारा हो, वो अब बाबा साहेब की प्रतिमा पर छतरी लगाने जा रहे हैं.”

सपा चीफ अखिलेश यादव ने यह बयान कानपुर में पत्रकारों से बातचीत में दिया. यहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारे और उनके बीच संबंध 2019 में रहे हैं. हम आज भी उनके समाज के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि PDA की लड़ाई उनकी ही पार्टी लड़ रही है और बीजेपी अब चुनावी दिखावा कर रही है.

हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में भी रहे- अखिलेश यादव

जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से पूछा कि मायावती कहती हैं कि अखिलेश यादव को दलितों से प्रेम नहीं वे सिर्फ दिखावा करते हैं. इस पर अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में भी रहे हैं, उनके समाज के लिए हम लोग लड़ रहे हैं और हम ही वो हैं जिन्होंने उनके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा लगवाई.”

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार को घेरा. कन्नौज सांसद ने कहा कि गरीबों को सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है और न समय से मिल पा रहा है. पुलिस सिस्टम भी बर्बाद कर दिया. फिर अपने अंदाज में कहा कि बुरे दिन बस जाने वाले हैं.

सरकार ने 9 सालों तक दलितों का हक मारा- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने 9 सालों तक दलितों का हक मारा हो और अब वही सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर छतरी लगवा रही है. यही नहीं उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर बाबा साहेब की प्रतिमा किसी ने तोड़ी तो वो बीजेपी के लोग हैं.

  • Related Posts

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर…

    Continue reading
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    हमारा गांव-हमारा सवाल यात्रा यादव बाजार, कौड़िया, मुडियार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी