भड़काऊ कंटेंट को सोशल मीडिया पर न पोस्ट करें और न शेयर करें : अशोक मुंजाल

इन्द्री, 25 अप्रैल (सुनील शर्मा)
एसडीएम अशोक कुमार मुंजाल ने गत दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निदां की। उन्होंने समस्त उपमंडलवासियों से अपील की है कि सभी व्यक्ति आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाकर रखे। कोई भी व्यक्ति किसी भी ऐसी घटना में शामिल न हों, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े और कोई आपात स्थिति पैदा हो। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम व अन्य किसी सोशल अकाउंट पर किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट न करें। इसके साथ-साथ इस तरह के किसी भी भड़काऊ पोस्ट को शेयर न करें। प्रशासन द्वारा इस तरह की भड़काऊ पोस्ट पर निरंतर नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम अशोक कुमार मुंजाल ने उपमंडल में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों से अपील की कि वे अपने अपने गांवों में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने लिए निगरानी रखें। इसके साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है और पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    सहारनपुर: मस्जिद पक्ष को HC से बड़ी राहत, 3 हफ्ते में मांगा एफिडेविट

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’