बच्चे देश का भविष्य, बच्चों के प्रति आयोग सतर्क

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया गया बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग

करनाल, (विसु)। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने निर्मल बाग सेक्टर 32 के बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे खेल व खाने पीने के हिदायतें दीं और उन्हें भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया ताकि कोई भी उनके अधिकारों का हनन न कर पाए और वह अच्छी शिक्षा के पात्र बन सके।

सदस्यों द्वारा बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में समझाया गया कि उनके साथ किसी प्रकार का कोई भी मानसिक या शारीरिक शोषण होने पर बाल संरक्षण समिति को अवगत करवाना चाहिए या फिर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 पर कॉल करना चाहिए तथा अन्य बाल अधिकारों के बारे में भी बताया गया ।
हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला के सभी खंडों के शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाने, स्कूलों में पानी की टंकियों को अच्छी तरह साफ करवाने, शौचालयों की साफ-सफाई व समुचित संचालन तथा लडक़ों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए ताकि बच्चों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए।
सदस्यों ने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का विशेष त्यौहार है जिसमें विवाह अधिक होते हैं व बाल विवाह होने की अधिक संभावना रहती है। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अधीन सभी प्रिंसिपल्स को निर्देश जारी करें कि उनके स्कूलों में पढ़ रही बच्चियों का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि वह उस दिन स्कूल से अनुपस्थित होती हैं तो यह देखा जाए कि उनका बाल विवाह तो नहीं हो रहा है और यदि ऐसा कुछ पाया जाता है तो उसकी सूचना जल्द से जल्द विभाग को दें ताकि बाल विवाह को होने से रोका जा सके ।
बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार, सदस्या निरुपमा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी सहित जिला बाल संरक्षण कार्यालय का अन्य स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!