आईएमएस नोएडा में मैनेजमेंट नेक्सस का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में मैनेजमेंट नेक्सस का आयोजन हुआ। संस्थान द्वारा आयोजित इस अंतर महाविद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में दिल्ली-एनसीआर के महाविद्यालयों से 100 टीम ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान 100 टीम के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने हुनर से रूबरू कराया। वहीं कार्यक्रम में छात्रों के लिए रोल-प्ले, रील मेकिंग, फायरलेस कुकिंग एवं बिजनेस क्विज जैसी प्रतियोगिता रखी गयी।

 

मैनेजेंट नेक्सस की शुरुआत करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि आज का कार्यक्रम प्रतिस्पर्धा का माध्यम नही, बल्कि नवाचार, नेतृत्व और सृजनात्मक सोच को विकसित करने का अवसर है। मैं सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं कि आपने अपने विचारों, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सकारात्मक योगदान दिया। वहीं संस्थान की डीन डॉ. नीलम सक्सेना ने कहा कि युवा शक्ति में असीम संभावनाएं हैं। आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, उपयुक्त मंच और प्रभावी मार्गदर्शन देने की है। यदि विद्यार्थी पूर्ण लगन से प्रयास करें और शिक्षकों का मार्गदर्शन सकारात्मक रूप से उन्हें प्राप्त हो, तो सफलता निश्चित है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर मिलता है।

वहीं आईएमएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि आईएमएस नोएडा हमेशा से विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा, उद्योग-सम्पर्क और वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। मैनेजमेंट नेक्सस उसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। आज कार्यक्रम का सफल आयोजन बीबीए फैकल्टी प्रो. चेष्टा जिंदल, प्रो. शिखा गुप्ता एवं प्रो. यतिका रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने उपस्थित दर्ज करायी।।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!