लुक्सर जेल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, पुलिस कमिश्नर व डीएम

ऋषि तिवारी
नोएडा। उत्तर प्रदेश के लुक्सर जेल में अचानक हहड़कंप मच गया जब ग्रेटर नोएडा के जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर का औचक निरिक्षण करने पहुंचे।

बता दे कि जिला जज, पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान जिला जेल की बैरकों का निरीक्षण किया। वहां कैदियों के सामानों की भी तलाशी ली गई। जेल कैंपस, आफिस मेस आदि की साफ सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल प्रशासन ने निरीक्षण के बाद दावा किया कि जिला जेल में किसी भी बैरक या स्थान पर कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। औचक निरीक्षण करने आए जिला जज व अन्य अधिकारियों ने मेस का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कैदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता अच्छी रहे, इसकी मॉनिटरिंग अधिकारी गण निरंतर करते रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबिता पाठक, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश एवं शिशिर कुशवाहा, डीसीपी साद मियां खान तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?