बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर किए दस्तखत

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी के लिए एमओयू पर वीरवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, भूटानी ग्रुप और बेव्यू कंपनी के निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ने हस्ताक्षर किए है।

बता दे कि पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर बसाई जाने वाली फिल्म सिटी पर 1510 करोड़ रुपये खर्च होगा। अधिकारियों का कहना है कि छह माह के अंदर ही फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं बोनी कपूर के आने से कुछ देर पहले कुछ किसान एक संगठन की अगुवाई में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। ऐसे में प्राधिकरण के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। धरना प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और प्राधिकरण व पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत करा कर धरना समाप्त कराया।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण होना है। बोनी कपूर की कंपनी बेबी प्रोजेक्ट्स में भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाकर विकास करता कंपनी बनी यूपी कैबिनेट में भी कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है। इस बनने वाली फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 प्रतिशत हिस्सा यमुना प्राधिकरण को मिलेगा। फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। फिल्म सिटी को तीन चरणों में बसाया जाना है। जिसके लिए फ़िल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की बेव्यू कंपनी के बीच करार हुआ है। ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनने के बाद मुंबई के बाद उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही यहां लाखों लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण के कार्यालय में एमओयू साइन करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ने कहा कि विश्व के कई देशों का दौरा कर फिल्म सिटी के मॉडल देखा है। बसाई जाने वाली फिल्म सिटी इंटरनेशनल स्तर की विकसित की जाएगी। यह देश की सफल फिल्म सिटी भी होगी। छह माह में बेव्यू कंपनी फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू करेगी। फिल्म सिटी के लिए सड़क व अन्य सुविधाएं प्राधिकरण विकसित करेगा।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?