अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के जिला सम्मलेन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न पर चर्चा 

समिति की जिला सचिव आशा यादव ने लिया कार्यक्रम में भाग 

द न्यूज 15 
नोएडा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का जिला सम्मेलन वरिष्ठ महिला नेता लता सिंह, चंदा बेगम की अध्यक्षता में एन.ई.ए.सभागार सेक्टर- 6, नोएडा में धूम धाम के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत झंडारोहण एवं मृतक शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देते हुए समिति की दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य शाहिबा फारुकी ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, बढ़ती यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं ने अपने हक अधिकारों के लिए लड़ भिड़ कर कई कानून तो बनवा लिए हैं लेकिन सरकारों की इच्छा शक्ति उन्हें लागू करने की नहीं रही है इसीलिए अभी भी महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ने महिलाओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने देश में बढ़ती सांप्रदायिकता, धार्मिक, जातिवादी घटनाओं  और अल्पसंख्यक पर होने वाले हमलों तथा महिलाओं पर लगातार हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ लगातार संघर्ष चलाने पर जोर दिया क्योंकि इन हमलों में सबसे ज्यादा महिलाएं ही प्रभावित होती है साथ ही उन्होंने कामगार महिलाओं के साथ हो रही यौन उत्पीड़न व घरेलू हिंसाओ पर भी चिंता व्यक्त किया।
सम्मेलन के समक्ष समिति की जिला सचिव आशा यादव ने पिछले 3 साल के कामकाज व संघर्षों और आगामी वर्षो के लिए कार्य की दिशा पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिस पर सम्मेलन में आई महिला प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लेते हुए अपने अपने अनुभव एवं सुझाव रखे सम्मेलन में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न की घटनाओं आदि पर कई प्रस्तावो तथा सम्मेलन में सचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को जोड़ने के बाद रिपोर्ट सर्वसम्मति से पास की गई।
सम्मेलन में श्रमिक नेता, सीटू जिलाध्यक्ष  गंगेश्वर दत्त शर्मा, किसान नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, एलआईसी के नेता लक्ष्मी नारायण ने बधाई भाषण दिया।
सम्मेलन में 15 सदस्य जिला कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष- रेखा चौहान, उपाध्यक्ष- गुड़िया, पिंकी, सचिव – चंदा बेगम, सह सचिव – सरिता, किरण, कोषाध्यक्ष- पूनम देवी व कार्यकारिणी सदस्य किरन, कमरुल निशा, अफसाना आदि को चुना गया।
सम्मेलन में समापन भाषण समिति की जिला सचिव मंडल सदस्य कविता शर्मा ने रखा! सम्मेलन महिला व जन मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ समाप्त हुआ।

Related Posts

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

Continue reading
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

 घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’