शराब पर छूट आगे भी मिलने के आसार 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए कीमतों में कटौती और ऑफर का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जानकारों का कहना है कि वेंडर को बिक्री बढ़ानी है तो उसके लिए छूट और ऑफर आगे भी देने होंगे। ऐसे में यह फायदा आगे भी मिलने के आसार हैं।
कुछ दुकानों ने छूट और ऑफर को स्टॉक खत्म होने के बाद हटा लिया तो कुछ ने छूट को घटा दिया। वहीं, बॉर्डर से सटे इलाकों में दुकानों में कुछ हद तक छूट जारी रही। इससे दुकानों पर भीड़ तो दिखी, लेकिन शनिवार की तुलना में रविवार को भीड़ कम रही। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया अल्कोहल बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर जनरल विनोद गिरी ने कहा कि इस तरह की नीति हरियाणा में भी थी।
दुकानों को लेकर विरोध :  शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतार के बाद कई संगठनों ने विरोध जताया। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि दुकानों पर भीड़ से लोगों को असुविधा हो रही है। समाजसेविका प्रिया अरोड़ा ने आवासीय, धार्मिक स्थलों व स्कूलों के पास दुकान न खोली जाए।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारें : दिल्ली के कई इलाकों में शराब की दुकानों के बाहर शनिवार और रविवार को शराब पीने वालों की लंबी कतारें देखी गईं क्योंकि कुछ दुकानों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पर छूट की पेशकश की गई थी। राजधानी के जहांगीरपुरी, शाहदरा और मयूर विहार सहित कई अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश की गई थी।
पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण होगा।
आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शादी के मौसम और वीकेंड जैसे कई अन्य कारणों से कतारें लंबी देखी गईं। शराब कारोबार के एक जानकार ने बताया कि रेट में कटौती से लोगों ने बड़ी मात्रा में शराब खरीदी।

Related Posts

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

Continue reading
DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं