दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हवा ‘खराब’ करने वालों पर कसा शिकंजा

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। ​दिल्ली में आबोहवा को खराब करने वाले वाहनों पर इस बार ट्रैफिक पुलिस ने जमकर कार्रवाई कर रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार पहली तिमाही में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) न होने पर 1 जनवरी, 2024 से 30 अप्रैल, 2024 तक एक लाख से ज्यादा चालान काटे गये हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 78 हजार से ज्यादा का था। वहीं इस साल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा पीयूसीसी चलान काटे जाने की संख्या में 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस तरह के वाहनों पर अंकुश लगाने का बड़ा मकसद, वायु गुणवत्ता को बढ़ाने और वाहन प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाम कसना है। ट्रैफिक पुलिस ने साल 2024 में सबसे अधिक चालान काटकर ऐसे वाहन मालिकों को मैसेज दिया है, जो कि पीयूसीसी लेनें में ज्यादा गंभीरता या अहमियत नहीं दिखाते हैं और दिल्ली की आबोहवा को प्रदूषित करते रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस बार 2024 में सबसे ज्यादा चालान जारी करने वाले 10 टॉप ट्रैफिक सर्किलों का व्यापक तौर से विश्लेषण भी किया है, जिसके बाद इन चालानों की आंकड़ा तैयार किया गया है। पीयूसीसी जांच खास तौर से उन क्षेत्रों में की गई, जहां पर इसके ट्रैफिक उल्लंघन सबसे ज्यादा होते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से काटे गए चलानों में सबसे ज्यादा चालान करोल बाग सर्कल इलाके के है, जिनकी संख्या (4034), इसके अलावा भजनपुरा में (3852), अशोक विहार में (3703), नजफगढ़ में (3587), द्वारका में (3488), सरिता विहार में (3420), नंद नगरी में (3268), पंजाबी बाग में (3265), मॉडल टाउन में (3126) और तिलक नगर सर्कल में (2799) चालान काटे गए हैं। यह सभी सर्किल टॉप 10 सर्कल है, जहां प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र न होने पर सबसे ज्यादा चालान काटे गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस बार पीयूसीसी उल्लंघन मामले में 1,01,164 चालान किए गए हैं, जबकि 2023 में इन चलानों की कुल संख्या 78,169 रिकॉर्ड की गई थी।

  • Related Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    • By TN15
    • June 16, 2026
    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!