Delhi Politics : मनोज तिवारी को कैसे पता चला कि कोई कर सकता है केजरीवाल पर हमला, सिसोदिया ने की गिरफ्तारी की मांग 

 भाजपा नेता बोले-हमें दिल्ली सीएम की चिंता

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर जंग छिड़ गई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के एक ट्वीट के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी पर गंभीर आरोप लगाये और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। वहीं इसके जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है।
शुक्रवार को सुबह मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि मनोज तिवारी ने केजरीवाल जी को धमकी दी है। इस धमकी से साफ है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रच रही है। षड्यंत्र में फंसाने की साजिश में बीजेपी कामयाब नहीं हो पाई, इसलिए ये साजिश रच रही है। मनोज तिवारी को पैसे पता चला कि केजरीवाल पर हमला हो सकता है ?
इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और मांग करेंगे कि हत्या की धमकी देने के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया जाए। वहीं सिसोदिया के आरोपों के बाद मनोज तिवारी ने भी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि उन्हें केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। उन्होंने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। केजरीवाल का दावा है कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा जबकि सिसोदिया ने केजरीवाल की हत्या की भविष्यवाणी की है। पता नहीं दोनों के बीच क्या चल रहा है ?
ज्ञात हो कि मनोज तिवारी के एक ट्वीट के बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। तिवारी ने ट्वीट कर लिखा था। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं, क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार टिकट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर कार्यकर्ता व जनता गुस्से में हैं। इनके विधायक पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा न हो, सजा न्यायालय ही दे।
वहीं इस ट्वीट पलटवार करते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती और इनके गुंडागर्दी का जवाब अब जनता देगी।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार