Delhi MCD Election : आप नेता संजय सिंह ने दिया नया नारा-दिल्ली के लाल अरविंद केजरीवाल, भाजपा को ललकारा अहंकार में मत रहो

आप राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा, भाजपा ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में 400 सांसदों को लगाया, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की फोटो लगाई। इसके बाद भी जनता ने केजरीवाल को जिताया। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बहुमत के आंकड़े (126) को पार करने वाली आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हल्ला बोला। नतीजे आने के दौरान संजय सिंह ने पार्टी दफ्तर में लोगों को संबोधित करते हुए एमसीडी में आप की जीत पर नया नारा दिया। उन्होंने कहा दिल्ली के लाल अरविंद केजरीवाल ।
संजय सिंह ने दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लोगों को अहंकार में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में 400 सांसदों को लगाया, पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की फोटो लगाई। जेपी नड्डा को चुनाव का प्रभार दिया। 17 केंद्रीय मंत्री और 8 राज्यों को मुख्यमंत्री लगाए लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की जनता ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जिताया।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आप के जितने पार्षद जीते हैं उन्हें भी बधाई। इस नगर निगम चुनाव में भाजपा के भी जितने सदस्य जीते हैं, उन्हें भी बधाई और जो हारे हैं, उन्हें भी मायूस नहीं होना है। दिल्ली की ठीक करने में आपका भी सहयोग लेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने काह कि जो राजनीति आज तक करनी थी, कर ली। अब सभी जीते हुए २५० पार्षद दिल्ली की ठीक करने में एकसाथ करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने वोट दिया उनका धन्यवाद और जिन्होंने वोट नहीं दिया। उनको मैं कहना चाहता हूं कि पहले आपका काम कराएंगे फिर दूसरों का काम होगा। हमें दिल्ली को ठीक करने में सबसे सहयोग की जरूरत है। खासकर हमें केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने में हमें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहिए।

मनीष सिसोदिया क्या बोले

वहीं इस मौके पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, आज दिल्ली की जनता ने भाजपा को हराकर बड़ा संदेश दिया है। जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और जो १५ साल से दिल्ली नगर निगम में सत्ता में थी, उसे दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाकर अरविंद केजरीवाल को मौका दिया है ।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा