भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब नया अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, 2023 में प्रियंका गांधी का है बड़ा प्लान

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी में पार्टी का पूर्ण अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली। कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी।

रायपुर में होगा पूर्ण अधिवेशन

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होता है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह ३ दिवसीय सत्र होगा जो रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि दूसरा हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने २६ जनवरी से बड़े पैमाने पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।

2023 में प्रियंका गांधी के नेेतृत्व में महिला मार्च

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में २०२३ में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में २६ जनवरी २०२३ से २६ मार्च २०२३ तक आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होगी।

 

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात

    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात