दिल्ली सरकार ने 3 डॉक्टरों को बर्खास्त किया

नई दिल्ली| दिल्ली सरकार ने डेक्सट्रोमेथॉर्फन कफ सिरप से तीन बच्चों की मौत के मामले में सोमवार को मोहल्ला क्लीनिक के तीन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दीं। सरकार ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीजीएचएस) ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि डेक्सट्रोमेथॉर्फन कफ सिरप का सेवन करने से तीन बच्चों की कथित तौर पर मौत हो गई। यह दवा राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक मोहल्ला क्लीनिक में दी गई थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में प्रतिकूल दवा के रिएक्शन के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई।

जैन ने कहा, “तीन डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

मंत्री ने कहा कि इस मामले को दिल्ली मेडिकल काउंसिल के संज्ञान में लाया गया है, जो मामले की जांच करेगी।

जैन ने कहा कि घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

डीजीएचएस जांच रिपोर्ट में कहा गया है, “कलावती सरन बच्चों के अस्पताल में डेक्सट्रोमेथॉर्फन विषाक्तता के सोलह मामले सामने आए, जिनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों को दिल्ली के एक मोहल्ला क्लीनिक ने डेक्सट्रोमेथॉर्फन कफ सिरप दिया था। आमतौर पर इस दवा की सिफारिश बाल चिकित्सा उम्र के बच्चों के लिए नहीं की जाती है।”

डीजीएचएस ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली सरकार से सभी औषधालयों और मोहल्ला क्लीनिकों को नोटिस जारी कर चार साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं लिखने को कहा है और जनहित में इस दवा को वापस लेने को भी कहा है।

Related Posts

सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

Continue reading
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए