दिल्ली में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सभी कोरोना पीड़ितों की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

नई दिल्ली| दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए आज उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई, इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव सहित दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल रहे। बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, दिल्ली में सभी कोरोना पीड़ितों की ओमिक्रॉन जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग जांच कराई जाएगी। वहीं केंद्र सरकार से बूस्टर डोज लगवाने की भी गुजारिश की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आज ओमिक्रॉन व कोरोना को लेकर उपराज्यपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, इसमें ओमिक्रॉन का क्या असर हो सकता है व इसको लेकर क्या कदम उठाए जाने हैं, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। हमें एक्सपर्ट ने बताया कि, यह फैलता बहुत तेजी से है, लेकिन इसके लक्षण हल्के होते हैं।

दरअसल दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 100 मामले सामने आए, जिससे अब एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

सीएम ने कहा कि, कल कोरोना के 100 मामले सामने आए हैं, इससे पहले मामले कम दर्ज हो रहे थे। यह मामले किसके हैं, ओमिक्रॉन या पुराने वायरस से यह पता लगाना है, अभी तक हम एयरपोर्ट पर ही जीनोम सिक्वेंसिंग जांच कर रहे थे। सरकार अब सभी कोरोना पीड़ितों की ओमिक्रॉन जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराएगी, ताकि पता चले सके कि यह कौन सा वायरस है, डेल्टा या ओमिक्रॉन?

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि, दिल्ली में 99 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली डोज दे देदी गई है और 70 फीसदी लोगों को कोरोना की दूसरी डोज मिल चुकी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि, हम चाहते है कि केंद्र सरकार बूस्टर डोज लगाने की इजाजत दे। जिन लोगों को कोरोना की दोनों डोज मिल गई हैं, उन्हें बूस्टर डोज लगाए जाएं, ताकि हम और सुरक्षित हो सकें। हमारे पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्च र है, यदि सरकार इजाजत दे तो हम सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को डोज लगाएंगे फिर अन्य जनता को लगा दी जाएगी।

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि, वह मास्क लगाकर रखें और कोरोना नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया है कि उन्होंने बीमारी से निपटने के लिए सभी व्यवस्था की हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है यदि दिल्ली की जनता को अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन व दवाइयों की जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली सरकार ने सारे इंतजाम किये हुए हैं। हम अपने होम आइसोलेशन की व्यवस्था को और सुधारेंगे, वहीं इस पर हम 23 दिसंबर को एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Related Posts

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव
  • TN15TN15
  • August 25, 2026

जैतपुर । किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी…

Continue reading
दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक
  • TN15TN15
  • August 24, 2026

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

  • By TN15
  • August 25, 2026
 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

  • By TN15
  • August 25, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

  • By TN15
  • August 25, 2026
संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

  • By TN15
  • August 25, 2026
ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

  • By TN15
  • August 25, 2026
अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

  • By TN15
  • August 25, 2026
CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज