दिल्ली: चलती बस में दो घंटे तक दरिंदगी, गैंगरेप पीड़िता ने बताया- ‘सिर्फ समय पूछा था’

नई दिल्ली। देश की राजधानी में रात को महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। छेड़छाड़ और रेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली के रानी बाग इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह देर रात फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछा, लेकिन कुछ ही सेकेंड में उसकी जिंदगी डर और दर्द से भर गई।महिला के मुताबिक, युवक ने उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया। बस में पहले से कुछ और लोग मौजूद थे। इसके बाद चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई।

 

नांगलोई तक घूमती रही बस, मदद के लिए चिल्लाती रही महिला

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान बस अलग-अलग इलाकों में घूमती रही और नांगलोई इलाके तक गई। महिला लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे बाद आरोपी महिला को घायल हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए. किसी तरह महिला ने खुद को संभाला और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को कब्जे में ले लिया है. साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती होने से किया इनकार

पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है. उसने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है. महिला की तीन छोटी बेटियां हैं। इसी वजह से उसने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया. महिला ने कहा कि अगर वह काम पर नहीं जाएगी तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश