गोरौल में युवक की मिली लाश, दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया बाइक

वैशाली। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह बेलबर घाट-हरशेर सड़क पर चैनपुर पुल के निकट एक युवक का शव पाया गया है। शव के साथ ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी सड़क किनारे गड्ढे में मिली। मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के चकगुलामुद्दीन पंचायत के मौना विशुनपुर गांव निवासी, वार्ड नंबर 12 के जंग बहादुर के पुत्र 32 वर्षीय मिथलेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसआई शिवम कुमारी और महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद मिथलेश की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, बहन और बच्चे गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार, मिथलेश सोमवार को अपनी बहन के ससुराल, जो गोरौल थाना क्षेत्र के पोझा बभनटोली गांव में स्थित है, मिलने गए थे। देर शाम घर लौटते समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। परिजन रातभर उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह चैनपुर पुल के निकट लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शव को देखा, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

मृतक मिथलेश अपने पीछे पत्नी, एक 10 वर्षीय बेटी प्रियांशु कुमारी और 6 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार को छोड़ गए हैं। परिवार में मिथलेश के पिता अभी जीवित हैं। वह मौना चौक पर इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। आशंका है कि लूटपाट के दौरान यह हादसा हुआ हो, क्योंकि चैनपुर पुल पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं होती रही हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की