दीपोत्सव का उल्लास: मिट्टी के दीपों से सजी कक्षाएँ

भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में मंगलवार को दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं शेखर कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। दीपावली के इस मौके पर छात्रों ने अपनी कक्षाओं को रंगोली और मिट्टी के दीपों से सजाकर दीपोत्सव की झलक प्रस्तुत की।

प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों का आयोजन बच्चों में कलात्मकता और सृजनशीलता का विकास करता है, साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति से भी जोड़ता है। उन्होंने दीपोत्सव के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व अज्ञानता से ज्ञान की ओर प्रस्थान का प्रतीक है, जिसमें अपने अंदर की खामियों को दूर कर अच्छे गुणों का अनुसरण करना चाहिए।

उत्तम मिश्रा ने सभी को अपने घरों में मिट्टी के दीपक जलाने का संदेश देते हुए कहा कि इससे प्रदूषण कम होगा और देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त बनेगी। उन्होंने पटाखों से परहेज करने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गीत, गणेश वंदना और छठ गीत की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे माहौल में उत्सव का रंग बिखर गया। कार्यक्रम का संचालन राजस्वी, सौम्या, और अर्पिता ने किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, पुष्कर झा, महेश कुमार, आचार्य बंधु, और मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस