लाइट पोस्ट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 

 रानीगंज : रानीगंज वार्ड संख्या 36 के पीएन मालिया रोड बाई लेन स्थित भगत पाड़ा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, गुरुवार के दोपहर समय एक अज्ञात युवक का शव एक लाइट पोस्ट के पास पाया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मृतक युवक अक्सर कूड़ेदान से प्लास्टिक की बोतल और अन्य सामग्रियां इकट्ठा करता हुआ दिखाई देता था, लेकिन उसके बारे में अधिक जानकारी किसी के पास नहीं है।

लोगों का अनुमान है कि वह डोमपाड़ा इलाके का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 25 साल रही होगी। हालाँकि, युवक की पहचान के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
इस घटना के बारे में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने बताया कि उन्हें रानीगंज लौटने पर इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। साथ ही, अगर मृतक के परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो वह उपलब्ध कराई जाएगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading
    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष