पश्चिम बर्धमान के जिला शासक एस पोन्नाबलम ने रानीगंज श्याम मंदिर में किया दर्शन, परिवार संग लिया आशीर्वाद

रानीगंज(अनूप जोशी): रानीगंज के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को पश्चिम बर्धमान के जिला शासक एस पोन्नाबलम अपने परिवार के साथ पहुंचे और श्याम बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से जिला शासक का स्वागत किया गया और उन्हें मोमेंटो देकर तथा उत्तरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मंदिर कमेटी ने एस पोन्नाबलम को मंदिर के इतिहास और इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल सराफ,सचिव पवन केजरीवाल,समाजसेवी आरपी खेतान, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान,राहुल केजरीवाल,संदीप शर्मा, कौशल सिंह,मनोज केशरी,सरद जगानी और अजित खैतान समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला शासक एस पोन्नाबलम ने मंदिर के शांत और आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा की और कहा की श्याम मंदिर आकर मुझे मानसिक शांति का अनुभव हुआ। यहां की भव्यता और आध्यात्मिक परिवेश ने मुझे बहुत प्रभावित किया।
मंदिर कमेटी के सदस्य विष्णु सराफ ने बताया कि यह पहली बार था जब जिला शासक श्याम मंदिर आए थे,जिससे सभी को बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि जिला शासक भी मंदिर के भव्यता और आध्यात्मिक माहौल से प्रभावित हुए।

  • Related Posts

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading
    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!