दलित शोषण मुक्ति मंच, सीटू, जनवादी महिला समिति, माकपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

 

नोएडा, दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा कमेटी ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दलित शोषण मुक्ति मंच, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जनवादी महिला समिति व सीटू के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनकी जयंती मनाई।

 


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव कामरेड के एम तिवारी ने बाबा साहब के देश को दिए गए योगदान और बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान और उनके विचारों को बचाने के लिए इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को क्यों हराना जरूरी है इसे रेखांकित किया।
दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव धर्मेंद्र कुमार गौतम, उपाध्यक्ष भीखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुर्गा राम ने कहा कि दलित शोषण मुक्ति मंच डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के काम को आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सभी शहर वासियों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती की बधाई/ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, युवाओं के हक अधिकार और बाबा साहब द्वारा संविधान में दिए गए संवैधानिक जनतांत्रिक अधिकारों को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराना बहुत ही जरूरी है और इस चुनाव में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को जिताने की अपील उन्होंने कार्यकर्ताओं से किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, गुड़िया देवी, सरोज, सीमा देवी, सीटू नेता रामसागर, लता सिंह, राम स्वारथ, राजकरण सिंह,भरत डेंजर, विजय गुप्ता, धनराज गौतम आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी