आप पार्टी ने ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ’ का किया आयोजन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। आप पार्टी ने दिल्ली समेत देश के 24 राज्यों की राजधानी में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर ‘संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली में भी पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आप पार्टी के नेताओं ने मंच से भाजपा पर संविधान को खत्म करने के प्रयास का आरोप लगाया और इस दौरान सभी नेताओं ने संविधान बचाने की शपथ ली है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में आंबेडकर जयंती पर संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ कार्यक्रम के रूप में मनाने को कहा था और दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा है कि भाजपा के लोग बाबा साहब का बनाया गया संविधान खत्म करना चाहते हैं। बाबा साहब ने गरीबों को जीने का अधिकार दिया, आज लड़ाई दो तरह के लोगों के बीच में है। एक जो संविधान को खत्म करना चाहते है, दूसरे जो संविधान को बचाना चाहते हैं।

संजय सिंह का कहा है कि नरेंद्र मोदी 2014 के चुनाव में रहते थे कि जब वोट डालने के लिए घर से निकलें तो गैस सिलेंडर देखकर निकले। लेकिन मैं कहता हूं कि दिल्ली के लोग जब वोट डालने जाए तो अपने बच्चों का चेहरा देखकर जाएं, जिसको अच्छी शिक्षा मिल रही है। अपने बहन और माता को देखकर जाएं, जिनको बस में सफर फ्री मिलता है। अपने माता और पिता का चेहरा देखकर जाना जिसको फ्री में तीर्थ यात्रा की सुविधा मिलती है। बिजली का बिल देखकर जाना, जिसका बिल जीरो आता है। यह सब देखकर जाएंगे तो याद रहेगा कि उनका बेटा उनका भाई अरविंद केजरीवाल आज जेल में है।

 

संविधान के साथ आरक्षण भी खत्म करेगी भाजपा

 

भाजपा संविधान खत्म कर आरक्षण खत्म कर देना चाहती है और एक आदिवासी नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्हें मोदी सरकार ने जेल में डाल दिया है। एक बहुत बड़े समाज के तबके को अपाहिज कर दिया। जनता को इसका जवाब देना है, जो मुख्यमंत्री संविधान में लिखें बाबा साहब के सपने को जमीन पर साकार कर रहा था, उस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया।

उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सुविधा दी है और उन्होंने अच्छी शिक्षा, समान इलाज, महिलाओं का बस में फ्री सफर जैसे अन्य कार्य भी किया है जिससे भाजपा सरकार घबरा गई है। गुजरात में आप पार्टी के पांच विधायक और गोवा में दो विधायक आ गए। एमसीडी में भाजपा का सफाया हो गया। इसलिए केजरीवाल को जेल में डाला गया है।

जेल से चलेगी सरकार, पीछे नहीं हटेंगे

 

एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल कह रहे थे कि जेल से सरकार नहीं चलेगी और सरकार तो जेल से चलेगी उनको पीछे हटना पड़ेगा। हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है। भारत की पहली सरकार है अरविंद केजरीवाल की सरकार जो घोषणा पत्र से ज्यादा काम करके दिखाती है। महिलाओं को 1000 रुपए हर महीने देने का वादा किया। हमारे घोषणा पत्र में नहीं था।

भाजपा चाहती है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की चालाई सुविधा बंद की जाए

 

भाजपा के लोग चाहते है कि दिल्ली के लोगों की सुविधा खत्म की जाए और अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकलना है तो सातों सीट पर भाजपा की जमानत जब्त करानी होगी। संजय सिंह ने लोगों से कहा कि घर पर जाकर सोचिएगा की रामनाथ कोविंद को माता शबरी के झूठे बेर खाने वाले प्रभु श्री राम के मंदिर के शिलानाथ कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया। उन्होंने भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी