ईंट भट्ठे में फटा सिलेंडर, 2 बच्चे समेत 12 झुलसे

 पटना। बिहार के गोपालगंज में एक ईंट भट्टे में बड़ा हादसा हुआ। घटना बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव की है। ईंट भट्ठे पर बुधवार की देर शाम गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चे सहित एक दर्जन मजदूर झुलसकर जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां से भी पांच मजदूरों को हालत खराब होने की वजह से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
दुर्घटना में जख्मी मजदूरों में छोटू राम ( 30 वर्ष ),नीतिन कुमार ( 8 वर्ष ),अंकित कुमार ( 3 वर्ष) , अजय राम ( 40 वर्ष ) , सुशील कुमार ( 40 वर्ष ) , सुशील सिंह ( 8 वर्ष ) सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। सभी को इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आफताब आलम ने बताया कि आग से झुलसे मजदूरों व बच्चों की गंभीर देखते सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। आग से झुलसे लोग साठ से नब्बे प्रतिशत जल गए हैं।
जख्मी मजदूरों ने बताया कि कर्कटनुमा कमरे में खाना बन रहा था। वहीं पास में सभी मजदूर और बच्चे लकड़ी का अलाव जला कर ताप रहे थे। इस दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर सभी झुलस गए। सिलेंडर फटने के बाद जोरदार आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। आनन -फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक से जख्मी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि ईंठ भठ्ठे पर गैस सिलेंडर फटने से एक दर्जन मजदूर व बच्चे झुलसे हैं। मामले की तहकीकात की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?