मुजफ्फरपुर : एसएसपी ने अपराधियों के लिए बनाया स्पेशल प्लान

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने पदभार संभालते ही अपराधियों को विशेष संदेश जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि एसएसपी के इस तेवर से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। अपराधियों को अब अपनी अर्जित की हुई संपत्ति का ख्याल आने लगा है। जिले के नए एसएसपी सुशील कुमार ने पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय शोक के कारण किसी प्रकार का कार्यक्रम तो नहीं किया गया पर जिले की कमान संभालने के बाद उन्होंने सभी शहर के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था के साथ बदमाशों पर सख्ती से कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि इन सभी पर पूरी टीम सख्ती से काम करेगी। बदमाशों की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के दो-दो बदमाशों की पहचान करने के लिए कहा गया है। इनके द्वारा अपराध के जरिए कमाए गए संपत्ति को नए कानून के तहत जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्राइम प्रिवेंशन के लिए टीम के साथ मिलकर काम की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजीपी द्वारा दिए गए निर्देश का शत- प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। मोस्ट वांटेड, इनामी, टॉप 10 और 20 में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवेदनशील भूमि विवाद के मामलों में सतत निगरानी कर भूमाफिया पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
ध्यान रहे कि मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार कि पदोन्नति कर मुंगेर का डीआईजी बनाए जाने के बाद आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार को मधुबनी एसपी से तबादला कर मुजफ्फरपुर एसएसपी के रूप में तैनात किया गया है। सुशील कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिया है। थानाध्यक्षों को एक्शन में आने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं