संस्कारित युवा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-आचार्य महेन्द्र भाई

यज्ञोपवीत बुराईयों से बचाता है -महात्मा वेद मुनि

देव मणि शुक्ल

नोएडा सोनीपत केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “विजय हाई स्कूल” सिक्का कालोनी में युवा संस्कार समारोह आयोजित किया गया।यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता व उत्तम संस्कारों के कारण अपनी अलग पहचान रखता है।इसकी स्थापना मनोहर चावला जी ने इसी उद्देश्य को सामने रख कर की थी।अब उनके सुपुत्र जितेन्द्र चावला व शालिनी चावला जी इसको उत्तरोत्तर आगे बढ़ा रहे हैं।

यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य महेन्द्र भाई ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन-बुद्धि-चित्त का वास होता है। हम सत्य सोचें,सत्य कहें और सत्य ही जीवन में आचरण करें तो हम ईश्वर के निकट आते हैं।संस्कारों का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है जो हमें माता-पिता,गुरूजनों व सत्संगति से प्राप्त होते हैं।शिक्षा हमें अच्छा डाक्टर, इन्जीनियर,नेता, वकील,जज आदि तो बना सकती है परन्तु एक आदर्श इन्सान नहीं बना सकती है।हम अपने बच्चों को सब सुख-सुविधाओं के साथ अच्छे संस्कारों को देना कभी ना भूलें। संस्कारी युवा ही राष्ट्र की अनमोल सम्पत्ति है।उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती जी से प्रेरणा पाकर सैंकड़ों आर्य युवकों ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अपने जीवन को बलिदान कर दिया।हजारों की संख्या में जेलों में यातनायें झेली। कांग्रेस का इतिहास बताता है कि भारत की स्वतंत्रता में 85 प्रतिशत योगदान आर्यसमाज व आर्यसमाज से प्रभावित लोगों का रहा है।
महात्मा वेदमुनि जी ने यज्ञोपवीत की अनिवार्यता,उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डाला।माता-पिता,गुरूजनों का सम्मान,सेवा-सुश्रुषा,प्राप्त ज्ञान का प्रचार व प्रसार करना एवं पर्यावरण की शुद्धि तथा प्रदूषण न करना और न करने देना यज्ञोपवीत के तीनसूत्रों का सन्देश है।

स्वास्थ्य अधिकारी श्री श्याम लाल ने मलेरिया व डेंगू महामारी से बचाव के अनेक उपायों से हमें अवगत कराया।हम अपने कूलरों की सफाई, छतों पा डाले गये खाली बर्तनों आदि में रखे पानी को हटाना,गमलों में पानी इकठ्ठा ना होने देना आदि की ओर ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर हरबंस लाल अरोड़ा व सन्दीप बत्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।हम सड़क पर चलते हुए सड़क नियमों का पालन करना सीखें।

स्कूल प्रबन्धक जीतेन्द्र चावला व शालिनी चावला ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व धन्यवाद किया।सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
आर्यनेता हरिचन्द स्नेही ने कुशल मंच का संचालन किया और सभी छात्रों को उत्तम शिक्षा के साथ-साथ अच्छे सस्कारों के प्रदान करने के महान उद्देश्य को सामने रखा,इसके लिये प्रिं. सीमा शर्मा व उनकी समस्त शिक्षक टीम की भूमिका की सराहना की।

मुख्य रूप से दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अरुण आर्य,नरेला मण्डल अध्यक्ष तुषार आर्य,विकास,शैलेन्द्र आदि प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार