सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृति ज्ञान महाअभियान 2025 का शुभारंभ

संस्कृति जागरण की ओर सार्थक पहल

जमालपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर जमालपुर में “संस्कृति ज्ञान महाअभियान 2025” का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक वीरेंद्र मंडल, अध्यक्ष डॉ. बच्चन सिंह, सचिव चंद्रशेखर खेतान, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदस्य शोभा निशू एवं प्रधानाचार्य छठु साह उपस्थित रहे।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि संस्कृति केवल परंपराओं की परछाई नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली ज्योति है। आचार्य संजय कुमार ठाकुर ने इस अभियान को भारतीय आत्मा के पुनर्जागरण का माध्यम बताया।

अध्यक्ष डॉ. बच्चन सिंह ने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय संस्कृति की विश्वजयी समावेशिता पर प्रकाश डाला, जबकि सचिव चंद्रशेखर खेतान ने 16 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य छठु साह ने इसे आत्मिक जागरण की प्रक्रिया बताया।

इस अवसर पर आचार्या मांडवी कुमारी के सांस्कृतिक गीत ने सभा को भावविभोर कर दिया। वहीं, आचार्या सीमा सिंह ने 11,000 लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प दिलाया।

कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया और मंच संचालन आचार्या पूनम क्रांति ने भावपूर्ण शैली में किया। कार्यक्रम में मुंगेरपथ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या किरण कुमारी सहित सभी आचार्य-आचार्याएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी