राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे पश्चिमी चंपारण के आदित्य मधुकर

पश्चिमी चंपारण/ बेतिया। जिले के युवा आदित्य कुमार मधुकर का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। यह महोत्सव 23 से 25 जुलाई 2025 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित किया जा रहा है। आदित्य मधुकर का चयन युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा भाषण / डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह चयन उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व गुणों एवं सामाजिक चेतना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे पूर्व भी आदित्य मधुकर 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, नासिक (महाराष्ट्र) तथा 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव, नई दिल्ली में भाषण विधा के अंतर्गत बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके अनुभव और प्रस्तुति की कला ने उन्हें बार-बार राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है। इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में बिहार राज्य की ओर से दो विधाओं – समूह लोकगीत और भाषण प्रतियोगिता – में प्रतिनिधित्व हो रहा है, जिनमें से भाषण में बिहार से एक मात्र आदित्य मधुकर को चयनित किया गया है। जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आदित्य मधुकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह हमारे जिले के लिए गौरव का क्षण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आदित्य बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।” कला-संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आदित्य के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आदित्य मधुकर ने इस अवसर पर कहा, “यह अवसर मेरे लिए केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का माध्यम है। मैं पूर्ण निष्ठा से अपने राज्य और जिले का प्रतिनिधित्व करूंगा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा