शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर भाकपा-माले विधायक दल के नेता ने किया माल्यार्पण

पूसा। कल्याणपुर जाने से पूर्व पूसा प्रखंड के पूसा रोड स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर भाकपा-माले विधायक दल के नेता काॅमरेड महबूब आलम, राज्य स्थायी समिति के सदस्य काॅ. बैद्यनाथ यादव, बेगूसराय के माले जिला सचिव दीवाकर कुमार,भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने माल्यार्पण करने के साथ गरीब- मजदूर, किसान, नौजवानों के आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाकपा-माले विधायक दल के नेता काॅमरेड महबूब आलम ने कहा कि खुदीराम बोस का नाम देश की आजादी के लिए कम उम्र में अपने प्राण त्यागने वाले देशभक्तों में शामिल है। भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले खुदीराम बोस, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में महज 18 साल की छोटी-सी उम्र में फांसी का फंदा चूम लिया था। देश की आजादी के लिए 18 साल की उम्र में फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की शहादत ने हिंदुस्तानियों में आजादी की जो ललक पैदा की उससे स्वाधीनता आंदोलन को नया बल मिला था।
उन्होंने आगे कहा कि खुदीराम को आजादी हासिल करने की ऐसी लगन लगी कि 9वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर वे स्वदेशी आंदोलन में कूद पड़े थे। इसी क्रांतिकारी जज्बे की बदौलत उनका नाम अमर हो गया।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान