स्थानीय मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ सीपीआई (एम) बरौला पार्टी ब्रांच का सम्मेलन हुआ संपन्न 

नोएडा। बरौला सेक्टर- 49, नोएडा जूनियर हाई स्कूल को इंटर कॉलेज की मान्यता दिलवाने, गांव में साफ सफाई की व्यवस्था को ठीक करवाने, राशन डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी, घटतोली व अन्य अनियमिताओं के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के निर्णय के साथ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा पार्टी ब्रांच का सम्मेलन आज बरौला शिव मंदिर पर कामरेड चिंता हरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी ब्रांच सचिव कामरेड धर्मपाल चौहान ने पार्टी ब्रांच के 3 साल के कार्यों और आगामी 3 वर्षों के लिए काम की योजना की रिपोर्ट रखी जिस पर सम्मेलन में मौजूद पार्टी सदस्य राकेश चौधरी, राजकरण सिंह, गुड़िया देवी, सरोज देवी, रेखा चौहान, जयानंद, पिंकी देवी आदि ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखें। साथ ही गांव में प्राधिकरण व प्रशासन की उपेक्षा से लोगों को हो रही समस्याओं को रेखांकित किया।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से कामरेड धर्मपाल सिंह चौहान को ब्रांच सचिव चुना गया।
सम्मेलन में उद्घाटन भाषण सीपीआई (एम) जिला प्रभारी कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा और समापन भाषण जिला कमेटी की सदस्या कामरेड आशा यादव ने रखा। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न/ यौन शोषण की घटनाओं और गलत नीतियों के कारण आम लोगों की बढ़ती तकलीफों को रेखांकित करते हुए उक्त हालात के खिलाफ एकजुट होकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
सम्मेलन में पार्टी जिला कमेटी की नेता कामरेड लता सिंह व चंदा बेगम भी मौजूद रही सरकार की जन विरोधी नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!