आर डब्ल्यू ए ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

एक माह पूर्व हुई चोरी का अभी तक नहीं खुलासा, उच्च अधिकारियों से मिलने के वावजूद ढाक के तीन पात

देव मणि शुक्ल

नोएडा आर डब्लू ए पॉकेट 7 सेक्टर 82 में एक महीने पूर्व एक ही रात में 7 फ्लैटों में हुई चोरी का अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। इस मामले को लेकर आर डब्ल्यू ए का प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर नोएडा से मिला और पॉकेट में एक माह पहले हुई चोरियों के विषय में ज्ञापन दिया, प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि पॉकेट सात में एक महीने पहले सात घरों में चोरियां हुई थी ,जिसमें कुछ लोगों की पूरे जीवन की कमाई चली गई और अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है इस विषय को लेकर आर डब्ल्यू ए ने चौकी इंचार्ज ,थाना प्रभारी फेस टू,असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस ,डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आदि सभी पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक ना तो चोर पकड़े गए हैं और ना ही माल बरामद हुआ है। ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है।
हमारी सोसाइटी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर है और फिर भी अपराधी बेझिझक इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा अगर इस घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो समस्त पॉकेटवासी अनशन और धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
इस अवसर पर आर डब्लू ए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, आर डब्लू ए उपाध्यक्ष रवि राघव, सुशील पाल, श्री राम त्रिपाठी ,राजवीर सिंह, राजेश पाठक, सुभाष शर्मा, मनोज झा आदि सोसाइटी के लोग उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं