31 अगस्त को होगा ग्लोबल सोर्सिंग एंड एक्सपोर्ट लीडरशिप अवार्ड 2024 का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन अपना दूसरा अवॉर्ड फंक्शन ‘ग्लोबल सोर्सिंग एंड एक्सपोर्ट लीडरशिप अवार्ड 2024’ का आयोजन 31 अगस्त करने जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को नोएडा के एक होटल में इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, यह एक अद्भुत कार्यक्रम है जिसमें अवार्ड सेरेमनी के अलावा हम लोगों ने एक नेटवर्क सेशन भी रखा है जो 10:30 बजे तक होगा इसमें हमने लगभग 40 ऐसे बाइंग एजेंसीज को बुलाया है जो हमारे नए एक्सपोर्टर, स्टार्टअप, एक्सपोर्टर एवं एमएसएमई एक्सपोर्टर्स की मदद करने के लिए आएंगे और इसके अलावा जो भी बिजनेस जनरेट होगा यह एक अपने आप में एक मिल का पत्थर साबित होगा क्योंकि एग्जीबिशन के दौरान एमएसएमई और स्टार्टअप को स्टॉल का पैसा देना पड़ता है हम चाहते थे कि यह इवेंट ऐसा रखा जाए जिसमें उनका कोई पैसा खर्च ना हो और उनको अच्छा इनपुट मिले।

इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी होगी जिसमें हमारे एमएसएमई मंत्री राकेश सचान एवं कैबिनेट मंत्री बृजेश सिंह, आईएमएल अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल हैंडीक्राफ्ट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर. के. वर्मा, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की गरिमा में उपस्थित रहेगी।
हम लोग लगभग 45 अवार्ड अलग-अलग क्षेत्र में, अलग-अलग प्रोडक्ट में, अलग-अलग स्टेट के लिए देंगे, इसमें पानीपत के लगभग 5 अवार्ड, तमिलनाडु के लगभग 3 अवार्ड, सहारनपुर के 2 अवार्ड, मुरादाबाद के पांच अवार्ड, नोएडा क्षेत्र के लगभग 11 अवार्ड एवं दिल्ली के लगभग 10 अवार्ड एवं उड़ीसा के 2 अवार्ड होंगे, इसी के साथ अलावा हम लोगों ने ऐसी बाइंग एजेंसी को सम्मानित करने का निर्णय किया है जिन्होंने 1980 में मिल का पत्थर रखा था।

इस कार्यक्रम में हम उन लोगों को भी सम्मानित करेंगे जो देश हित में और सामाजिक कार्य से जुड़े हैं। इसी के साथ पीएम मोदी जी का जो सपना है कि तीन गुना इकोनामी पर पहुंचना है, हमारी तीन गुना एक्सपोर्ट 2030 तक 2047 में विकसित भारत की हम लोगों ने शुरुआत कर दी है।

  • Related Posts

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading
    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा