हिजाब विवाद से चर्चा में आईं मुस्कान को कांग्रेस नेता ने तोहफे में दिया iPhone, कहा- हर संभव मदद देंगे

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कर्नाटक हिजाब विवाद से सुर्खियों में आईं मुस्कान खान को कांग्रेस के नेता ने गिफ्ट दिया है। बता दें कि कांग्रेस के विधायक और मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी ने मुस्कान खान को आईफोन और स्मार्ट वॉच गिफ्ट किया है। बता दें कि मुस्कान खान ने कॉलेज कैंपस में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे। मुस्कान को मुस्लिम संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द ने भी सम्मानित किया है और कई नेताओं ने मुस्कान की प्रशंसा की है।
कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “कर्नाटक की शेरनी से मिला जो हिजाब पहनने के अधिकार से रोकने की कोशिश करने वाले फासीवादियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। बेंगलुरु से मांड्या तक 100 किलोमीटर ड्राइव करने के बाद मैं बहादुर लड़की मुस्कान खान और उनके परिवार से मिला। उन्हें प्रशंसा का प्रतीक दिया और उनके बहादुरी की सराहना की।” मुस्कान खान से मिलने के बाद जीशान सिद्दीकी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि आप सभी मुस्कान खान को जानते होंगे, जिससे आज मैंने मुलाकात की। मुस्कान जी पूरे कर्नाटक और देश की शेरनी कहलाई जा रही है। जब मुस्कान जी अपने कॉलेज में जाने का प्रयास कर रही थी तो कुछ गुंडों ने उनको यह कहकर रोकने की कोशिश की ,कि वह हिजाब पहनकर नहीं जा सकती हैं। जीशान सिद्दीकी ने आगे कहा कि मुस्कान जी से मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई और हिजाब पहनना उनका संवैधनिक अधिकार है।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम