शिल्पा शेट्टी पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर

 आम लोगों के आवागमन को बाधित करने का आरोप

 मुजफ्फरपुर। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन और प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड के संस्थापक टीएन कल्याण और रमेश कल्याण पर मुज़फ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दर्ज हुआ है। परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दायर किया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि 7 अक्टूबर को शहर के कलमबाग चौक पर ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म जगत के जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उद्घाटन समारोह में पहुंची।
उन्होंने आगे कहा कि उद्घाटन का पहले से ही प्रचार किया जा रहा था। जिसे लेकर मुजफ्फरपुर के जिला अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया और वहां पर कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई। जबकि कलमबाग चौक पर आम लोगों का काफी आवागमन होता है। जिसके कारण उस सड़क पर पहले ही व्यस्तता ज्यादा होती है। वहीं उद्घाटन के समय प्रशासन के द्वारा तकरीबन 2 घंटे तक रोड को अवरुद्ध कर दिया गया।
इस पूरी कार्यवाही में आम लोगों को काफ़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उद्घाटन समारोह के दौरान वहां पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को भी बंद कर दिया गया। जिससे आम लोगों को कई घंटे तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। जिसकी अगली सुनवाई 11 नवंबर को होनी है। ध्यान रहे कि इससे पूर्व भी सुधीर कुमार ओझा जनता के हित वाले मुद्दों को लेकर परिवाद दायर करते रहे हैं। अभी हाल में उन्होंने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग पर मुकदमा दायर किया था।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे