खाली पिकअप में ‘रंगीन आइटम’ मिली

-जामताड़ा वाले ‘साब’ पर पड़ी नजर तो पुलिस हुई ‘टाइट’
-धरते ही खुला ‘झारखंडी राज’

 समस्तीपुर। बिहार पुलिस ने एक पिकअप वैन से 259 लीटर शराब बरामद की है। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक की है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। झारखंड के रहने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। चालक का नाम ब्रजेश साव है। वो जामताड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला है। पिकअप वैन में ‘विशेष रूप’ से बना तहखाना था। इसी तहखाने में शराब छिपाकर रखी गई थी। जिला उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रोसड़ा के कल्याणपुर चौक पर उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में शराब की तस्करी हो रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने पिकअप वैन को रोका। गाड़ी की जांच करने पर पुलिस को शक हुआ। पिकअप वैन में तहखाना बना हुआ था। तहखाना खोलने के लिए वेल्डिंग मिस्त्री की मदद ली गई। ड्रिल मशीन से तहखाना काटकर खोला गया। तहखाने से लगभग 259 लीटर शराब बरामद हुई। शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
पिकअप वैन के चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक का नाम ब्रजेश साव है। वो झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला है। उत्पाद विभाग अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
जिला उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मद्य निषेध विभाग की टीम जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ पूरी तरह नकेल कस रही है। लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जो शराब की खेप पकड़ी गई है, इसकी जांच की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। उसके आधार पर जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम ने एक पिकअप को पकड़ा। जांच में शराब बरामद की गई।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी