समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। इस दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने एक बस में बिठाया। बस में बैठने के दौरान का अखिलेश का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह बस ड्राइवर और आसपास के लोगों से बात करते दिख रहे हैं।
इसके जवाब में अखिलेश ने कहा- पार्लियामेंट शुरू कर दें, हम हाउस अटेंड कर लेते. फिर पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने कहा- अभी पुलिस हमें ज्ञानेश जी से मिलाने ले जा रही है। उन्होंने कहा है कि वह व्यक्तिगत इस्तीफा देंगे, ऐसे इस्तीफा नहीं देंगे। कन्नौज सांसद ने यूपी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हम यूपी में चोरी नहीं होने देंगे. पीडीए प्रहरी, यूपी में वोट चोरी रोकेंगे. उन्होंने कहा कि नाव वोट से हराएँगे इन लोगो को, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी .
अखिलेश यादव ने एक्स पर भी किया पोस्ट
इसके अलावा सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश के अधिकृत अकाउंट से भी प्रतिक्रिया दी गई। हिरासत और प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए अखिलेश ने लिखा- जो देश की खातिर हैं लड़ते वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते BJP ही CEC है. देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र! ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े।
सपा चीफ ने लिखा कि घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी. दरअसल ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’. मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।







