मोकामा गोलीकांड में नाम उछाले जाने पर भन्नाए ललन सिंह

 पत्रकार पर निकालने लगे गुस्सा

 पटना। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। पटना में सोमवार को कहा कि जीतन मांझी जी ने बोला है तो बिल्कुल सही बोला है। यह उनका प्रस्ताव है, बिल्कुल सही है। ललन सिंह ने मोकामा गोलीकांड में नाम उछाले जाने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि वह विपक्ष के आरोपों पर जवाब नहीं देते हैं। यह उनका काम नहीं है।
वहीं दिल्ली चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने कोई विकास नहीं किया है। पूर्वांचल के लोगों से जाकर पूछ लीजिए। आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में जाना तय है। जरा दिल्ली में जाकर देख लीजिए जहां पूर्वांचली रहते हैं उनकी कॉलोनियों का क्या हाल है।
मोकामा गोलीकांड की घटनाओं का लिंक ललन सिंह से जुड़ने के विपक्ष के आरोप पर केंद्रीय मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कौन जोड़ रहा है मेरा नाम, आप जोड़ रहे हैं क्या? उनको जोड़ने दीजिए। उनका वही काम है। यह धंधा विपक्ष के लोगों का है मेरा नहीं है।
नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपना काम कर रहे हैं जो विकास का काम है उसे पूरा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जी को बोलना है, बोलने दीजिए। उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

  • Related Posts

    रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

    चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत