सीएम योगी बोले-यूपी में हर तरफ बीजेपी की लहर, छठे चरण में छक्का, सातवें में बनेगा रिकॉर्ड

द न्यूज 15  

गोरखपुर । यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज हो रहा है। 10 जिलों की 57 सीटों पर हो रहे इस चरण के चुनाव में सीएम योगी आदित्‍यनाथ खुद गोरखपुर सदर सीट से मैदान में हैं। उन्‍होंने मतदान शुरू होते ही अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया छठे चरण में बीजेपी के पक्ष में जोरदार छक्‍का लगेगा। बीजेपी पौने तीन सौ, तीन सौ के लक्ष्‍य को हासिल करेगी। सातवें चरण में यह आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा।

सीएम ने कहा कि 5 चरणों का जो रुझान है भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से काफी आगे चल रही है। आज छठे चरण का चुनाव है, आज जोरदार छक्का लगेगा और भारतीय जनता पार्टी पौने 300, 300 के लक्ष्य को प्राप्त करेगी, सातवें चरण में यह आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा। मैंने कहा था कि पीएम मोदी के विकास और सुशासन के मुद्दे को जनता ने 2014, 2017, 2019 में अंगीकार किया और 2022 में भी बरकरार रहेगा। 80 फीसदी सीटें बीजेपी की आएंगी और 20 फीसदी में विपक्ष में बंटवारा होगा।

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समान्य निर्वाचन में मुझे अपना मतदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनता जनार्दन में अपार उत्साह है। यह आम जनमानस की जागरूकता का प्रमाण है कि ना केवल जनता जनार्दन अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति बल्कि अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति बहुत जागरूक है। खास कर माताएं बहनें जिस उत्साह के साथ मतदान करने आ रही हैं, बहुत शुभ है। छठे चरण में आज मतदान हो रहा है। पूरे 9 जनपदों के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जाकर मतदान करें। एक अच्छी सरकार के लिए, सुशासन की स्थापाना के लिए, मतदान करना है।

सीएम योगी ने जनता से अपील की कि वे मतदान स्वंय भी करें और हरेक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्‍होंने कहा कि राजनीति को कुछ लोगों ने वंशवाद, भ्रष्टाचार, माफियावाद और आतंकवाद के समर्थन का पर्याय बनाने का प्रयास किया है। अगर हमें इस विकृति से बाहर निकलना है, वंशवाद, जातिपाति और मजहब की राजनीति से बाहर निकलना है तो मदान करें और विकास, सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा के समर्थन में मतदान करें। आज कोई दल ऐसा नहीं कह सकता है कि हमें सत्ता में रहने का मौका नहीं मिला, सबको जांचा-परखा है, थोड़ी सी चूक कहीं बाद में लोगों को पाश्चाताप करने के लिए मजबूर ना करे, इस पर हमें ध्यान देना होगा। बेहतर भविष्य के लिए, बेहतर उत्तर प्रदेश के लिए, सुरक्षा-राष्ट्रवाद के लक्ष्य प्राप्त करने की गारंटी भी होगी।

  • Related Posts

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026