ट्रैक्टर-बिस्तर लेकर पहुंच जाना… राकेश टिकैत को काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका

द न्यूज 15  

बागपत । किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश चुनाव में छठे चरण की वोटिंग के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव के बाद मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। टिकैत ने किसानों और यूपी के लोगों से अपील की है कि काउंटिंग से एक दिन पहले ही ट्रैक्टर लेकर मतगणना केंद्रों के पास पहुंचें और कैंप लगा दें। टिकैत ने बुधवार को दावा किया कि इन केंद्रों पर ”अनियमितताएं हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। किसान नेता टिकैत ने बागपत के बड़ौत में संवाददाताओं से कहा, ”जिला पंचायत चुनाव में जो किया गया था, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर पहुंचें और मतगणना स्थलों पर ट्रैक्टर के साथ शिविर लगाएं।” उन्होंने लोगों से एक दिन पहले बिस्तर के साथ पहुंचने के लिए कहा क्योंकि उन्हें 10 मार्च को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि पिछले साल राज्य में हुए जिला पंचायत चुनावों के दौरान विपक्षी दलों ने बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत इस चुनाव में बीजेपी और योगी सरकार के विरोध में वोटिंग की अपील करते रहे। उन्होंने सपा गठबंधन को अघोषित समर्थन दिया है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!