फिर फिसली सीएम नीतीश कुमार की जुबान, मधुबनी में 400 के बदले 4 हजार पार का लगाया नारा

मधुबनी के धनिकलाल मंडल उच्च विद्यालय पिपरोन में बुधवार (1 मई) को सीएम ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी है. इसके तुरंत बाद ही ऐसा लगा जैसे सीएम पर गर्मी का असर ज्यादा हो गया है. हमेशा की तरह एक बार फिर सीएम ने कुछ का कुछ बोल दिया. यानी उनकी जुबान फिर फिलस गई. बीजेपी के चार सौ पार के नारे को उन्होंने 4000 पार कह दिया. ये सुनकर सभी लोग एक दूसरे को देखने लगे.

सीएम ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी के इस दौर में हम तो आए हैं. झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए. इसी दौरान उन्होंने 400 पार के बदले 4000 पार की बात कह दी. सीएम ने कहा, “मुसलमान के लिए हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू करवाया, मदरसों को भी सरकारी मान्यता दी. हिंदू-मुस्लिम में काफी झगड़ा होता था और स्वास्थ्य की व्यवस्था बहुत खराब थी. हमने सभी क्षेत्र में काम किया अब हिंदू- मुस्लिम झगड़ा भी नहीं होता है.”

 

2005 से अब तक किए कामों को गिनाया

 

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग तो कुछ काम किया नहीं और भाषण देते रहते हैं. बीच में हमलोग कुछ दिन के लिए इनको ले लिए थे. वही सब भाषण में बोलता रहता है कि हम किए, हम किए. किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ पत्नी, बेटे, बेटियों और परिवार के लिए ही कर रहे हैं. हमलोगों का न कोइ बेटा न कोइ बेटी है, हमलोगों के लिए पूरा बिहार है.

सीएम ने कहा कि जब हम लोग 2005 के नवंबर से काम करना शुरू किया और तब से ही पूरे राज्य में सब तरह का काम हुआ है. उसके पहले यह लोग जो काम करते थे कांग्रेस के थे या और भी दूसरे थे तब सोच लीजिए कि शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. कहीं सड़क नहीं थी बुरा हाल था. बहुत कम बिजली उपलब्ध थी. जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो हमने एक-एक चीज पर काम किया.

 

‘लड़कियां पढ़ने लगी तो प्रजनन दर में कमी आई’

 

मधुबनी में अपने कामों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि पहले लड़कियां पढ़ती नहीं थी. फिर हमने साइकिल और पोशाक योजना चलाई, इंटर पास करने पर 25 हजार, स्नातक पास करने पर 50 हजार की राशि को लागू की. 2005 में प्रजनन दर क्या था 4.3 था, जब से लड़कियां पढ़ने लगी तब से प्रजनन दर में भी कमी आई, अब घटकर 2.9 है. हमने सभी क्षेत्र में काम किया.

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा