श्रमिकों की समस्याओं पर 14 अगस्त को नोएडा श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे सीटू कार्यकर्ता

नोएडा। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, युवा- महिला- जन विरोधी व पूंजीपति हितैषी बजट के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने देशभर में 9 अगस्त 2024 से 14 अगस्त 2024 तक विरोध सप्ताह मनाने का आह्वान किया है। उक्त आह्वान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ता जनपद में जगह-जगह बैठक, नुक्कड़ सभा, प्रदर्शन, जनसंपर्क पर्चा वितरण आदि कार्यक्रम कर रहे हैं आज भी मैसर्स वाइब्रो कास्टिक इंडिया लिमिटेड कंपनी फेस- 2, नोएडा सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर कामगारों से इस अभियान में जुड़ने और कार्यक्रम के समापन पर 14 अगस्त 2024 को श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने बताया कि सरकार ने बजट में जनता के इस्तेमाल किए जाने वाली रोजमर्रा चीजों पर सब्सिडी को घटा दिया है इसका मतलब है कि नया बजट लागू होते ही रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे- दाल, चावल, आटा, तेल, दूध, रसोई गैस, नमक, सब्जियां- फल और ज्यादा महंगे हो जाएंगे।

सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि गौतम बुध नगर व एनसीआर क्षेत्र में मजदूरों के शोषण और उत्पीड़न करने में केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों की भागीदारी है। 95% मजदूरों को न्यूनतम वेतन नहीं मिलता है और उन्हें 12- 14 घंटे काम करने को बाध्य होना पड़ रहा है, मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, ईएसआई, पीएफ, ग्रेजुएटी आदि नहीं दी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लंबे समय से मजदूर के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं किया है। इसके विपरीत सरकार श्रम कानून में मजदूर विरोधी बदलाव कर  कामगारों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
उन्होंने मेहनतकश मजदूरों को केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, राष्ट्र विरोधी और जन विरोधी नीतियों के विरोध में व अपनी मांगों के समर्थन में 14 नवंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे लेबर ऑफिस सेक्टर- 3, नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू